संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सुरौंधा में बिजली की करंट लगने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। घटना बुधवार को हुई। मृत बच्ची लगन महतो की पुत्री करिश्मा कुमारी है। बताया जाता है कि बच्ची खेलने के दौरान घर में लगे बिजली की बोर्ड को जैसे ही पकड़ी शरीर मे धारा प्रवाहित हो गया। बीजली की बोर्ड में पहले से गड़बड़ी थी जिसका परिजनों को कोई जानकारी नहीं था। इधर, पूजा पाठ को लेकर घर के लोग खेल रही बच्ची पर ध्यान ही नही दे पाए। बताया जाता है कि कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो बच्ची को मृत पाया। बच्ची की मौत की सूचना पर आसपास में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। बच्ची तीन बहनों में सबसे छोटी थी। इधर घटना की सूचना सीओ स्वामीनाथ राम के अलावें स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग