संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुछरी में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। चोरी में संलिप्त तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जबकि अन्य चार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चोरों के पास से सीसीटीवी का हार्ड डिस्क, डीवीआर, एक खंती तथा लॉकर तोड़ने वाला दो पेचकस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए चोरों ने चोरी मामले में अपनी संलिप्ता को भी पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है। पकड़े गए तीनो चोर जलालापुर थानाक्षेत्र के भटकेशरी गांव के सन्दीप ठाकुर, राहुल पांडेय तथा अभिषेक प्रसाद बताये जाते हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को इन चोरों से कई अहम सुराग भी मिला है। जिसकी आधार पर पुलिस अन्य संलिप्त चोरों व चोर गिरोह तक पहुंचने की रणनीति बना रही है। जानकारी हो कि बीते छह अक्टूबर को चोरों ने पुछरी बाजार में कई दुकानों का शटर काट चोरी की थी। वहीं कुछ दुकानों में सेंधमारी भी की गई थी। एक ही रात हार्डवेयर दुकान, ज्वेलरी दुकान सहित चार दुकानों को निशाना बनाया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग