संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। संध्या गस्ती के दौरान बनियापुर पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक बरामद किया। जबकि पुलिस को चकमा देकर बाइक सवार भागने में सफल रहा।मामला थाना क्षेत्र के छतवा कला ग्रामीण सड़क का है। मामले की प्राथमिकी एएसआई अजय कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया कि गस्ती के दौरान पुलिस जैसे ही छतवा कला सड़क पर पहुँची तब तक पुलिस को देख एक व्यक्ति सड़क पर बाइक छोड़ भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया।मगर वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जहाँ बाइक की तलाशी के क्रम में डिक्की से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद बाइक और शराब को जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति बाइक चालक को नामजद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग