राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने पंद्रह लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि हाफिजपुर रोड जनता बाजार की तरफ एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए हाफिजपुर काली स्थान से आगे बढ़ा तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक की बाल्टी लेकर भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में पंद्रह लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ़्तार व्यक्ति हाफिजपुर गांव निवासी सुरेंद्र राय बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग