ग्राम गोपालपुर के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा(सारण)। सोनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर के वार्ड नं0-11 में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में ग्राम गोपालपुर वार्ड नं0 11 के उत्तर में साहजी का मंदिर, दक्षिण में गंगा नदी तथा पूरब और पश्चिम में सड़क तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सोनपुर को नित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गांे को संबंधित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेष किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज करने का निदेष दिया गया है। इसका अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है जबकी इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग