राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मढ़ौरा के भुआलपुर पंचायत के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

मढ़ौरा के भुआलपुर पंचायत के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

 राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)।  मढ़ौरा प्रखंड के ग्राम भुआलपुर में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में ग्राम भुआलपुर के उत्तर में नहर श्री दीना राय के घर तक, दक्षिण में भुआलपुर मचकन, पूरब में नहर श्री गणपति साह के घर के पास तक और पश्चिम में श्री चन्देश्वर राय के घर के पास तक और पूरब में खाली जमीन तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मढ़ौरा को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेष किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है जबकी इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।