नगरा के 10 पंचायतों में कर्मियों का रोस्टर बनाकर 675 राशन कार्ड किये जाएंगे वितरण, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
नगरा (सारण)। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश के आलोक में नगरा प्रखण्ड के सभी 10 पंचायतों के लिए 675 राशन कार्ड उपलब्ध कराये गये है जो पंचायतवार वितरण प्रारंभ किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया की राशन कार्ड वितरण कार्य को सफल और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के लिये सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय कर्मियों का रोस्टर बनाया गया है। जिनके साथ पर्यवेक्षक की प्रतिनियक्ति की गई है । राशन कार्ड में अंकित गृह स्वामी के घऱ-घर जाकर ही वितरण का कार्य सुनिश्चित करना है। सबसे आवश्यक है कि कार्ड वितरण कार्य में किसी भी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता नहीं हो, इसकी भी जबाबदेही पंचायत स्तरीय कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक को दी गई है।
राशन कार्ड वितरण के दौरान प्रति कार्डधारियों से लिये जाएंगे 2 रूपये
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास ने बताया की सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि राशन कार्ड को एक पंजी में संधारित करते हुए व्यक्ति की पहचान कर राशन कार्ड वास्तविक कार्डधारी को हस्तगत कराना है। साथ राशन कार्ड धारियों से दो रूपये प्रति कार्ड की दर से राशि वसूल करना है। उन्होंने कहा कि कार्ड वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
इन पंचायतों में घर-घर जाकर होगा कार्ड का वितरण
पंचायत का नाम राशन कार्ड की संख्या
अफौर 74
धुपनगर धोबवल 22
डुमरी 58
जगदीशपुर 50
कादीपुर 78
खैरा 115
कोरेयां 41
नगरा 129
तकियां 23
तुजारपुर 85


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग