पेड़ काटने में रोकने के दौरान मारपीट, पूर्व मुखिया समेत तीन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेग छपरा गांव में शनिवार की सुबह जामुन का पेड़ काटने के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक घायल मशरक पश्चिमी पंचायत से पूर्व मुखिया के पद पर रह चुके हैं। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान तीनों की पहचान बेग छपरा गांव निवासी सिपाही सिंह के तीन पुत्र 42 वर्षीय पूर्व मुखिया शैलेन्द्र किशोर सिंह उर्फ रंगा मिस्त्री, 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह,49 वर्षीय भूषण सिंह के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि उन सभी में पैतृक संपत्ति का बटवारा हो गया है जिसमें धर्मेंद्र सिंह के हिस्से में लगें जामुन के पेड़ को भूषण सिंह मजदूरों से कटवा रहे थे कि उसी को पूछने गये धर्मेंद्र सिंह से मारपीट हो गई जिसे बचाने गये पूर्व मुखिया समेत तीनों घायल हो गए। वही धर्मेंद्र सिंह के सर पर लकड़ी काट रहे टांगें से वार लगने से उनकी गंभीर हालत हो गई। इलाज के दौरान घायल धर्मेंद्र सिह को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही दोनो पक्षों द्वारा मामले में थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग