कवलपुरा पंचायत के घोघाड़ी नदी के घाट पर राजद विधायक ने किया छठ घाट का उद्घाटन
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के घोघाड़ी नदी के घाट पर ब्रहा बाबा के प्रांगण में छठ घाट का उद्घाटन बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के साथ बुजुर्ग रामायण सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।छठ घाट का निर्माण विधायक फंड से ठीकदार में विकास कुमार सिंह के द्वारा कराया गया। मौके पर कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह,राजकुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, बिपिन बाबा, धर्मेंद्र पांडेय, कुमुद सिंह, आनंजी सिंह, अम्बिका राम, कृष्णा सिंह, डॉ बिनोद सिंह मौजूद रहें। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने स्थान पर चबूतरा निर्माण के लिए प्रस्ताव लाया जिस पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि हम ब्रम्ह बाबा के प्रांगण मे नदी किनारे छठ घाट का उद्घाटन किये है उसी तरह जल्द ही ब्रह्म बाबा के चबूतरा निर्माण के लिए जल्द ही काम लगाया जाएगा और उद्घाटन किया जाएगा। वही उन्होंने उपस्थित लोगों से निवेदन किया कि आपकी सेवा के लिए हम कृत संकल्पित है। वही गांव के नवयुवकों से भी चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात बतायी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग