शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने को डीजीपी ने की विडियो कान्फ्रेसिंग
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
मशरक (सारण)। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी कार्यालय से विडियो कान्फ्रेसिंग की जिसमें मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,बहरौली मुखिया अजीत सिंह,जजौली मुखिया महेश सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने हिदायत दी कि थाना क्षेत्र में हर हाल में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है। किसी भी हालत में विधि व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए। थानाध्यक्षों को कहा कि शराब बंदी को सफल बनाना है। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए पैनी नजर रखनी है। करीब एक घंटे तक चले वीडियो कांफ्रेंसिग के दौरान सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने उनकी हर बातों को ध्यान से सुना। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि डीजीपी बिहार के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में कानून तोड़ने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। आने वाले समय में पर्व त्योहार और चुनाव को लेकर थाना स्तर पर तैयारी पूरी करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि शराब समाज व प्रत्येक व्यक्ति के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आप सभी शराबबंदी कानून को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दे। पंचायत में यदि शराब बिक रहा है तो पुलिस से मिलकर उसे बंद कराने में मदद करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग