भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट में प्रखंड प्रशासन ने किया प्रचार-प्रसार

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मौसम विभाग ने उतर बिहार सहित कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट घोषित किया है जिसमें सारण जिले को भी रखा गया है जिससे मशरक प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने पूरे दल बल के साथ थाना क्षेत्र के बाजारों के चौक चौराहे पर माइक से लोगों को अलर्ट के बारे में बताया गया कि मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है आप सतर्क रहें । जरूरी काम हो तो ही घरों से बाहर निकलें और किसी तरह की सूचना प्रखंड प्रशासन को जरूर दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग