विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। अश्विनी शुक्ल पतिथि यानी आज मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा-अर्चना की जा रही हैं आपको बता दें कि नवमी तिथि शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। बीते 7 अक्टूबर को शुरू हुए नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा सम्पूर्ण हो जायेगी।नवरात्र के नवमी तिथि को महानवमी के नाम से जाना जाता है नवरात्र के आखिरी दिन मां दुर्गा की नौवीं और अलौकिक शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी। नाम से ही स्पष्ट है सिद्धियों को देने वाली मां सिद्धिदात्री कहा जाता है कि इनकी पूजा से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग