
- भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं अम्बिका भवानी के दरबार में
राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (राजकमल/मुन्ना सिंह)। दिघवारा प्रखंड के आमी गांव में स्थित मां अंबिका भवानी शक्ति पीठ और गोपालगंज जिले के थावे स्थित मां सिंहासिनी के दरबार में शारदीय नवरात्रि पर दर्शन व हवन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। कहा जाता है कि सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना करते हैं। मां अम्बिका भवानी और सिंहासिनी थावे वाली उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी करती हैं। थावे दुर्गा मंदिर में सारण जिले के श्रद्धालुओं का एक जत्था महानवमी के अवसर पर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। साथ ही रात 8:00 बजे आयोजित महाआरती में शामिल होकर मनवांछित की सामना किया। श्रद्धालुओं के इस जत्थे में संजय तिवारी, के के सिंह सेंगर, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, अमित कुमार सिंह, अरविंद सिंह, मनीष कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग