दरियापुर प्रखंड कार्यालय का गिरा छत, कार्यपालक सहायक जख्मी

छपरा(सारण)। जिले के दरियापुर प्रखंड कार्यालय का भवन जर्जर हो गया है। इन दिनों कार्यालय के जर्जर भवन में भी कार्यो का निबटारा किया जा रहा है। जिससे आये दिन भवन का छत टुट-टुटकर गिर रहा है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय का जर्जर भवन का छत टूटकर आरटीपीएस का कार्यपालक सहायक विकास कुमार के सिर पर गिर गया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गये। आनन-फानन में कार्यालय के कर्मी एवं पदाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा के चिकित्सक से सलाह लेने के लिए भजा गया है। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है। प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि आये दिन भवन का छत टूटकर गिर रहा है। जिससे कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मियों में भय व्याप्त हो गया है। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन के स्थिति के बारे में अवगत करा दिया गया है। हादसे के बाद कार्यपालक सहायक के इलाज के क्रम में बीडीओ, प्रखंड नाजीर सुनिल कुमार, लिपिक प्रवीण प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग