- दशहरा मेले में मिल रही “सुरक्षा का डोज”
राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनींद्र नाथ सिंह)। दिघवारा नगर पंचायत बाजार के धर्मशाला परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के निकट स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु इस बार विशेष व्यवस्था करायी गई है। यहां मेले के दौरान मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षा का डोज देने हेतु मंगलवार से विशेष कोविड रोधी टीकाकरण सह कोविड जांच केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस संबंध में बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कोविड नोडल पदाधिकारी व बीएचएम ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से यहां पूजा पंडाल में टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया हैं। इस टीकाकरण केंद्र पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं मेला घूमने आने वाले लोग टीकाकरण कराकर खुद सहित अपने परिवार तथा समाज के लोगों को सुरक्षित करने में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। वहीं दुर्गा पूजा के पंडाल में बनाये गये टीकाकरण केंद्र पर केयर इंडिया की टीम के द्वारा विशेष सहयोग किया गया है। वहीं टीकाकरण केंद्र को सजाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग