राष्ट्रनायक न्यूज।
नचाप (सारण)। मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में नवमी तिथि में दुर्गा पूजा के अवसर पर हवन-पूजन आयोजित हुए। वहीं देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। जहां श्रद्धालु भक्त देवी गीतों पर झूमते नजर आए। इस दौरान दुर्गा मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना के बाद हवन-पूजन भी किया गया। महानवमी की रात में देवी भजन व जागरण का आयोजन नचाप गांव वासियों के सहयोग से आयोजित हुआ। इस आयोजन में समाज के नवयुवकों सहित महिला-पुरुष बुजुर्गों का भी काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह, डीलर मदन गोपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, निरोज सिंह, विमलेश सिंह, पंकज सिंह, आलोक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, रिशू सिंह, आशुतोष रंजन, अरविंद कुमार सिंह, भोला सिंह, सोनू दुबे, राकेश कुमार सिंह, अनंत सिंह, अतुल सिंह, आदित्य सिंह, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग