राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। सारण में वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। फिर भी लोग अपने वाहनों के रफ्तार को कम नहीं कर रहे है। सारण जिले के गड़खा में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक व पीकअप वैन की टक्कर में पीकअप चालक की मौत हो गयी है। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। छपरा-मुजफ्फरपुर एसएच 722 पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप वैन ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों को इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
मोतिहारी जिले का रहने वाले मृतक:
स्थानीय लोगों ने बताया कि आज अहले सुबह मकेर बाजार के पास बाईपास पर खड़े ट्रक में पिकअप वैन टक्कर मार दी। ट्रक में लाल बालू लदी थी। जबकि पिकअप वैन गन्ना लेकर छपरा की ओर जा रही थी। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव निवासी राम बाबू दास (35) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक के पिछले हिस्से में जा फंसी। जिसमे सवार रामबाबू दास के शव को पिकअप का हिस्सा काटकर निकलना पड़ा। लोगों ने बताया कि ट्रक के पिछले हिस्से शव जा फंसी थी, जिससे निकलना मुश्किल हो गया था। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गैस कटर से पिकअप के हिस्से को काटकर रामबाबू दास के शव को बाहर निकाला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग