अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के विष्णुपुरा स्थित सेंट मिशल स्कूल में मां यूथ ऑर्गनाइजेशन द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए एसएससी जी डी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आनरेरी कैप्टेन (रिटायर्ड) उमेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को यदि सही दिशा दिया जाए तो वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मां यूथ ऑर्गेनाइजेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने सुबह-सुबह फिजिकल फिटनेस पूरा करने वाले युवाओं के लिए निशुल्क एसएससी जीडी की तैयारी कराने की व्यवस्था की है। एसएससी जीडी की परीक्षा संभवतः दिसंबर में आयोजित होगी। क्षेत्र के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस संगठन के द्वारा स्थापित कोचिंग में अच्छे फैकल्टी का वे लाभ लें और अपनी तैयारी को पूरा करें। कोचिंग का प्रारूप तैयार करने वाले वायु सैनिक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हमारे ग्रामीण युवा जो पैसे की कमी के कारण सफलता से चूक जाते है, उनकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए यह कोचिंग शुरु किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि18अक्टूबर सोमवार से दोपहर बाद 1:30 से शिक्षण कार्य जाएगा। इसके लिए युवाओं का पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुजीत दूबे ने किया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, उदय नारायण सिंह अखिलेश्वर पांडेय, शशि कुमार मिश्रा, प्रशांत पांडेय, राजेश कुमार सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, अमृतेश कुमार सिंह, अमित भारतीय सहित कई अन्य भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग