संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ घाट पर स्नान करने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की सुबह की है। बताया जाता है कि युवक दशहरा पूजा को लेकर नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान बीच धार में जाने से वह डूब गया। मृत युवक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव निवासी धनश्याम प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र देवीलाल गुप्ता के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव की तालाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय थाना की पुलिस और सीओ के द्वारा गोताखोरों के माध्यम से शव की तालाश की जा रही है। यहां बता दें कि गुरूवार को भी रामघाट पर स्नान करने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी थी। जिसकी शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गयी थी। मृतक माड़ीपुर कला गांव निवासी राजेश्वर मांझी का पुत्र मोहित कुमार बताया जाता है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था। हलांकि इस में दो लोगों को किसी तरह से बचा लिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग