पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए मशरक प्रसाशन अपनी तैयारी में जुट गया है। मशरक में 20 अक्टुबर को पंचायत निर्वाचन को लेकर मतदान होना है। जिसके लिए मुखिया,सरपंच,समिति,वार्ड एवं पंच पदों पर चुनाव होना है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए घूमने वाले और हंगामा करने वाले समर्थकों पर भी धारा 107 की कारवाई की जाएगी।अबतक थाना क्षेत्र में 2000 असामाजिक तत्वों पर धारा 107 के तहत करवाई की है। क्षेत्र के अन्य उपद्रवियों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिससे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया जा सके। सभी पंचायतों से ऐसे लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। जिनसे शांति भंग होने की आशंका है। उनपर करवाई की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि कवलपुरा पंचायत में आचार संहिता उल्लघंन की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी पद के प्रत्याशी के साथ पांच ही समर्थक रह कर प्रचार कर सकते हैं वही प्रचार के लिए वाहन और लाउडस्पीकर का लाइसेंस लेना होगा। बिना परमिशन के होडिंग बैनर या प्रचार गाड़ी और भीड़ भाड़ कर प्रचार करते पाए जातें हैं तो तो उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग