पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास बाइक दुर्घटना में शिक्षक अपनी बेटी समेत घायल हो गए।घायल शिक्षक हनुमानगंज गांव निवासी अजय कुमार पिता विश्वनाथ प्रसाद और बेटी श्रेया कुमारी उम्र 10 वर्ष हैं। घायल शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमानगंज में कार्यरत हैं।वे गुरूवार की शाम अपने बच्चों के साथ मशरक दुर्गा पूजा का मेला घूमने बाइक से आ रहे थे कि केन्द्रीय विद्यालय के पास बाइक दुर्घटना में बेटी समेत घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभिनय आनंद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग