पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में शुक्रवार की रात बाइक दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती करायी गयी।जिसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घायल महिला की पहचान थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई। मामला है कि घायल महिला अपने पति के साथ पिता के घर जो तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव में हैं वही से वापस बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी कि सिरयभुक्का गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक को देख बाइक से सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर पीछे सर के बल गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा सीएचसी में पहुंच इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग