पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के दुरगौली पंचायत के चांद बरवा गांव अवस्थित प्राचीन गायत्री ब्रह्म स्थान पर शुक्रवार को विशेष पुजा अर्चना में बनियापुर राजद विधायक ने पहुंच पुजा अर्चना किया और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मौके पर जिला पार्षद पुष्पा सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह,बीडीसी प्रतिनिधि शशी भूषण सिंह, अधिवक्ता रितु राज सिंह, धनु प्रताप सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आचार्य ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी के बीच प्रसाद के रूप में चावल के दाने दिए। मौके पर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने बताया कि वे गायत्री ब्रह्म स्थान पर हर साल विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं।इस बार भी पुजा अर्चना में शामिल होकर बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों के खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि कोरोना से हम सभी बच कर नये विकास की शुरुआत करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग