पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में गुरुवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए धान के खेत से चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया जो दो लीटर के करीब है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात में गुप्त सूचना मिली कि गोपालवाड़ी गांव में अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखा गया है तो दारोगा राजेश कुमार रंजन की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो तलाशी के दौरान धान के खेत में रखा चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है कि बरामद शराब किसकी है और कहां से लायी गयी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यदि थाना क्षेत्र में कही भी शराब की बिक्री की जा रही है या अवांछनीय तत्वों की कोई भी गतिविधि दिख रही है तों हमें सूचना जरूर दें आपकी सुचना गोपनीय रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग