पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बाजार क्षेत्र में अवस्थित सिद्धिदात्री मंदिर में शुक्रवार की देर शाम मंदिर कमेटी समिति की ओर से मंदिर परिसर में खिचड़ी महा प्रसाद का भंडारा आयोजित की गई। महा प्रसाद खाने के लिए आम और खास लोगों की भीड़ लग गई। करीब 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया।मुख्य मार्ग से वाहन व पैदल चलने वाले लोग भी मंदिर पहुंचकर महाप्रसाद लिया और मंदिर परिसर में ही बैठकर प्रसाद खाया। मौके पर मंदिर कमेटी सदस्य चंदन रस्तोगी ने बताया कि सिद्धिदात्री मंदिर परिसर में कमेटी की तरफ से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसके तहत आम लोगों के सौजन्य से विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें आम से खास लोगों ने खिचड़ी खाया वही वैसे गरीब जो एक समय के भोजन के लिए भटकते रहते हैं वैसे लोगों ने भी खिचड़ी भोज में हिस्सा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग