पन्नालाल की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के स्थानीय मोतिराजपुर पंचायत, कोठिया पंचायात, नराव में एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने चलाया तीन पंचायत में जनसम्पर्क वही उन्होंने कहा कि मतदाताओं के वोट में वह ताकत होती है कि वह किसी को भी आसमान से लाकर जमीन पर पटक देती है। पंचायत प्रतिनिधियों की कभी सुधि नही ली। चुनाव आते ही दरवाजे पर दस्तक देने लगे विधान पार्षद। यह बातें एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने गड़खा प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को उनके सवालों का जबाब दें वर्तमान प्रतिनिधि। पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन भत्ता पेंशन तथा मेडिकल सुविधा दिलाने के वादे का क्या हुआ। विधान परिषद में अपनी उपस्थिति तथा पूछे गए प्रश्नों का ब्यौरा दें। पंचायत प्रतिनिधि के हक का मुद्दा छह साल से ठंडे बस्ते में क्यों रहा। उन्होंने दावा किया कि सारण प्राधिकार में इस बार परिवर्तन की आंधी चल रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग