संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंजाब नेशनल बैंक चेतन छपरा शाखा परिसर में 18 अक्टूबर सोमवार को ऋण समझौता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव के द्वारा दी गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि समझौता शिविर में वैसे बैंक ग्राहक जिनका खाता एनपीए हो गया है। उन्हें विशेष छूट देकर अधिकारियों की मौजूदगी में एकमुश्त समझौता किया जाएगा।बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋणी खाताधारकों को शिविर में 60 से 70 फीसदी की छूट मिल सकती है।जिससे ऋणियों को अपने लोन चुकाने में काफी सहूलियत होगी बताया जाता है कि शाखा से संबंधित ज़्यादातर ऋण धारकों का खाता एनपीए (खराब) हो चुका है। ऐसे में शिविर के माध्यम से ऋणी खाताधारकों को बैंक प्रबंधन द्वारा ऋण चुकाने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग