संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद शनिवार को प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालय अपने निर्धारित समय से खुले। छुट्टी के दौरान लगभग दस दिनो से विरान पड़ा विद्यालय परिसर स्कुल खुलते ही नौनिहालो की किलकारियों से गुलजार दिखा। वहीं मौसम में बदलाव शुरू होने की वजह से बारिस से राहत मिलने से शिक्षक और छात्र प्रसन्न दिखे। हालाँकि छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर प्रथम दिन छात्रो की उपस्थिति औसत से कम रही। कई शिक्षकों ने बताया की छात्रो की उपस्थिति कम होने पर जब अभिभावको से संपर्क किया गया तो बताया गया की दुर्गापूजा की छुट्टी के दौरान ज्यादातर बच्चे सगे- संबंधियो और रिश्तेदारी में घूमने के लिये गये है। जो एक- दो दिन में वापस लौट आयेंगे। इधर छुट्टी के बाद निजी विद्यालयो में भी शनिवार से नियमित पठन- पाठन प्रारंभ हो गया। वही छुट्टी के दौरान भारी बारिस की वजह से वैसे विद्यालय जहाँ जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध है। वहाँ अब भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यालय से सटे प्राथमिक विद्यालय कन्हौली में अब भी विद्यालय परिसर जलमग्न है। जहाँ छात्रों और शिक्षकों को सड़क से विद्यालय तक जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही बारिस का पानी सड़ने की वजह से दुर्गंध दे रहा है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना जताई जा रह है। जबकि कई जहरीले जलीय जीव भी गंदे पानी मे अपना बसेरा बनाये हुए है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग