संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री माता की पूजन की गई।इस दौरान मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया।मुख्य बाजार बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में त्रिपुरा के प्रसिद्ध माँ कल्याणी मंदिर के प्रतिरूप में निर्मित भव्य पूजा पंडाल में बिराजमान माता की प्रतिमा के दर्शन को लेकर पुरे दिन भक्तो का ताँता लगा रहा।जिसके बाद हवन के उपरांत नवरात्रि अनुष्ठान का समापन किया गया।वाराणसी से पधारे आचार्यो के नेतृत्व में नवरात्रि पूजन संपन्न की गई।स्थानीय स्तर पर भी दर्जनों जगहों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया।जहाँ कुंवारी कन्याओं का पूजन करने के बाद भोजन कराते हुए यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर विदा किया गया।इस दौरान देवी के स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं को पूरी,खीर और मिष्ठान खिलाकर उन्हें प्रसन्न किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग