राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मेला घूमने निकला एक युवक को अपराधियों ने बेरहमी से मौत की घाट उतारा, मृतक कोलकत्ता से दो दिन पूर्व गांव आया था

  • मृतक के पिता ने इस मामले में अज्ञात अपराधियो के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है

नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

अमनौर (सारण)। दशहरा मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गई है। घटना थाना क्षेत्र के मणि सिरिसिया लालापुर नहर पुलिया के नजदीक स्थित चबूतरे के पास की है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार दल बल के साथ पहुँच,घटना की तहकीकात में जुट गई।पुलिस ने मृतक युवक की पहचान मनोरपुर झखरी पंचायत के मनोरपुर गांव निवासी बलिन्दर राय के 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार राय के रूप में हुई है। घटना की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम सा मच गया। इनके रुंडन कुंदन को सुन सैकड़ो ग्रामीण एकत्रित हो गए। काफी संख्या में गांव के लोग शव देखने के लिए टूट पड़े। युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोस देखी गई।पुलिस ने लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम में भेज दिया जबकि युवक की बाइक व मोबाइल भी पुलिस को घटना स्थल से बरामद हुआ है।

घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक युवक पेशे से ट्रक ड्राइवर है,काफी ब्यवहारिक व मिलनसार लड़का था,दो दिन पूर्व ही दशहरे की खुशियां परिवार के साथ मनाने के लिए कोलकत्ता से गांव आया था। बीती रात मनोरपुर गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 12 बजे तक मनोरंजन करते देखा गया था। लोगों ने बताया कि मनोरंजन कर बाइक से घर लौटा फिर कुछ देर बाद फ़ोन आने पर घर मे किसी से बिना बताए रात्रि में वहाँ से बाइक से निकल गया। सर पर बेरहमी से प्रहार कर हत्या की गई है।घटना स्थल पर बाइक को तोड़ फोड़ हालात में फेंकी गई थी। हाथ पैर टूटे हुए थे। काफी बेदर्दी से अंग अंग पर प्रहार कर मौत की घाट उतार दिया है।जहाँ काफी खून की धारा वही थी,बाल बिखरे हुए थे।बाइक को बुरी तरह क्षति ग्रस्तकर  दी गई थी। मृतक युवक अपने तीन भाइयों में छोटा अविवाहित बताया जाता है। इनके पिता घर पर रहकर फिलहाल खेती गृहस्ति का कार्य करते है। अन्य भाई भी ट्रक ड्राइवर है।दो बहनों में एक कि शादी हो चुकी है।मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतक के पिता ने हत्या के मामले में अज्ञात अपराधियो के बिरुद्ध कराई प्राथमिकी।

इस मामले को लेकर मृतक के पिता बलिन्दर राय ने अज्ञात अपराधियों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।इनका आरोप है कि मेरा पुत्र अपने माँ से दो हजार रुपया मांग कर मेला घूमने की बात कह घर से ग्लैमबर गाड़ी से सवार होकर किसी से फोन पर बात करते निकला था। लेकिन वापस नही आया, सुबह पता चला कि मेरे बेटे को हत्या कर फेक दिया गया है। घटना स्थल गया तो देखा शव खून से लतफत था। सर में रड व चाकू से मारा हुआ जख्म का निशान था।बाए हाथ टूटा हुआ था। गाड़ी को बुरी तरह से क्षति ग्रस्त कर बगल में फेंका हुआ था।इन्होंने मोबाइल नंबर के ट्रेस पर जांच कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा की दिलाने की बात कही है।