संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शनिवार को अलग- अलग पूजा समितियो द्वारा हाथी- घोड़े, बैंड-बाजे, ढ़ोल नगाड़े के साथ जुलुस निकाल माँ दुर्गा की प्रतिमा का बिसर्जन किया गया। प्रतिमा बिसर्जन को लेकर सुबह से ही बनियापुर मुख्य बाजार स्थित पूजा पंडाल के पास श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुटी रही। इस दौरान प्रतिमा को अलग-अलग गाँवो में भ्रमण कराया गया। जहाँ भक्तो ने नम आँखों से माता को बिदाई दी।गंडकी नदी सहित कई अन्य जलाशयों में बिसर्जन का कार्य संपन्न हुआ। इधर प्रशासन की तरफ से भी मूर्ति बिसर्जन को लेकर पुलिस बल लगातर गस्त करती रही। बिसर्जन के दौरान पैगम्बरपुर पोखरा, बनियापुर आदि जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया। जहाँ काफी संख्या में लोग पहुँच मेले का लुत्फ़ उठाये।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग