संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गंडकी नदी में कई जगहों पर मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने हेतु अवैध तरीके से चिल्वन लगाकर नदी की धाराप्रवाह को अवरुद्ध कर दिया गया था। नतीजतन कई जगहों पर किसानों की फसल जल- जमाव की वजह से बर्बाद हो रही थी। वही निचले इलाकों में नदी का पानी घर मे प्रवेश कर गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अमाव एवं बनियापुर में चिल्वन को हटवाकर नदी के अवरुद्ध मार्ग को सुदृढ़ करवाया। जिसके बाद नदी का बहाव नियमित रूप से शुरू हुआ। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि नदी का बहाव सुदृढ़ होने से जल्द ही खेतों और घरों में लगे पानी के उतरने की उम्मीद की जा रही है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग