संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। सारण दशहरा पर्व के मद्देनजर सरयु में स्नान करने गए दो अलग अलग घाटों पर 24 घण्टे के भीतर दो युवकों के डूब जाने के बाद एक तरफ जहां स्थानीय प्रशासन बुरी तरह हलकान हैं वहीं दूसरी तरफ मांझी के रामघाट तथा फुलवरिया घाट पर परिजनों के रुदन क्रंदन से दशहरा के उत्साह पर पानी फिर गया है। मालूम हो कि गुरुवार की सुबह अपने चार अन्य मित्रों क्रमशः रवि सुमित रोहित व अभिषेक के साथ नवरात्र की नवमी को मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर नहा रहे मांझी के माड़ीपुर निवासी राजेश्वर मांझी के 19वर्षीय पुत्र मोहित कुमार की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना के बाद सीओ धनंजय कुमार तथा मांझी के थानाध्यक्ष विकास कुमार की मौजूदगी में समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में करीब एक दर्जन गोताखोर नाव और जाल के सहारे शव को ढूंढने में लगे हैं। उधर शुक्रवार की सुबह मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया घाट पर सरयु में परिजनों संग स्नान करने आये कटोखर गांव निवासी देवीलाल गुप्ता 22 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। डूबने की दूसरी घटना से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई। उक्त घाट पर भी सुबह से लगातार शव की खोजबीन हो रही है। सरयु में डूबा माड़ीपुर का मोहित कुमार पटना रहकर कोचिंग करता था जबकि कटोखर का देवी लाल इंटर करके नौकरी की तलाश में था तथा कटोखर की दुकान पर अपने भाइयों का सहयोग भी करता था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग