नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। शारदीय नवरात्रि दसमी को सारण एसपी संतोष कुमार प्रखण्ड के सुप्रशिद्ध माता बैष्णव देवी गुफा मंदिर पहुँचे।शुक्रवार की देर संध्या जहाँ इनके आगमन पर मन्दिर के संस्थापक मेघ नाथ प्रसाद आचार्य उमा नाथ मिश्रा बीरेन्द्र तिवारी ने उन्हें चुनरी व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने गुफा मंदिर में प्रवेश कर माता रानी के बिभिन्न मूर्तियो का दर्शन किया, अंत मे माता बैष्णव देवी के पिंडी रूप का दर्शन कर पूजा अर्चना किया।इन्होंने माता रानी से क्षेत्र में आपसी सौहार्द बना रहे अमन नूर कायम रहे यह दुआ मांगी।माता रानी के दर्शन से काफी आत्म बिभोर होते हुए दिखे। इनके संग अमनौर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी भी शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग