राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में स्थित मठ में पूजा करने गए पिता-पुत्र करंट की चपेट में आ गए जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बिहारी सिंह बताए जाते हैं। मृतक के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके पिता और वह दोनों पूजा करने गए थे। उनके पिताजी साइकिल जैसे ही पोल से सटाकर लगा रहे थे वैसे ही विद्युत करंट की चपेट में आ गए। पिता को बचाने के दौरान पुत्र भी उसके चपेट में आ गया। लेकिन वह दूर फेंका गया। इस दौरान पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है श्याम बिहारी सिंह नौ दिन नवरात्र में उपवास रह कर पूजा कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह दशहरा के दिन वे भटौरा मठ में पूजा करने गए जहां उनकी विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। उनकी मृत्यु के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए छपरा भेज दी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी