राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख मुख्य पथ एसएच-73 सड़क पर गंडार गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जिसके बाद एक बच्ची की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका मनोज राय की 7 वर्षीय पुत्री अनीषा कुमारी बताई जाती है। इस सम्बंध में मृतिका के चाचा बलिन्दर कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरी भतीजी निशु कुमारी और अनीषा कुमारी को दोपहर में एसएच-73 पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अनीषा कुमारी की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनीषा की मौत हो गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग