- 5 करोड़ मूल्य से अधिक की मूर्ति बरामद
रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। करोड़ो रूपये की मूर्ति लूट के मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। रिविलगंज थाने की पुलिस ने मूर्ति चोरी मामले में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी गयी मूर्ति भी बरामद कर ली गयी है। बरामद मूर्ति की 5 करोड़ से भी अधिक की है। रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा स्थित मठिया से चोरी गई कुछ मूर्ति बरामद कर लिया है।शेष मूर्ति बरामद करने के पुलिस छपरा,सिवान तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य मूर्ति की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों ने कई अन्य कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन अपराधियों की गिरफ्तार कई मामलों का खुलासा हो जाएगा। सभी गिरफ्तार अपराधियों की पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।सभी पेशवर अपराधी बताया जाते है।
लूट कांड का मास्टर माइंड को पुलिस ने दबोचा लिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके निशानदेही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अपराधी सभी छपरा जिले के विभन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले है।यहां बता दें कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज स्थित हाथी दास के मठिया से चोरी गयी अष्टधातु की करोड़ो की मूर्ति भी इन अपराधियों के पास बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की सम्बंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन