नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पिछले कुछ दिनों से चल रहे बीमार बीएसएफ के जवान की निधन पर गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई,मृतक जवान स्थानीय थाना क्षेत्र के निसक विशुनपुर गांव निवासी सैफुदीन का 52 वर्षीय पुत्र महमम्द मुस्ताक बताया जाता है। जो एक बीएसएफ का जवान था। परिजनों ने बताया कि पिछले कई महिनों से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज पटना में हो रही थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत सैनिक का शव गांव में आते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। उनके शव को तिरंगे मे लिपटाकर कर्बला तक अंतिम यात्रा निकाली गई, जहाँ एनडीआरएफ की टीम ने सलामी दिया. जिसके बाद गांव के कब्रगाह में दफनाया गया। इनके मौत से परिजनों में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनकी पत्नी आएसा खातून पति के वियोग में काफी रो रही थी। इनके एक पुत्र व तीन पुत्री में एक पुत्री अभी कुआरी है। छोटी पुत्री के लिए पिता हमेशा नए ख्वाब देखते थे।लेकिन आल्हा को ये मंजूर नही था।गांव वालों ने अपने बीर पुत्र के कब्र में मिट्टी देकर इनके नाम का जय जय कारा किया। अंतिम दर्शन के दौरान मुख्य रूप से अमनौर पुलिस की टीम, मुराद आलम, महम्मद मंसूर, कुलदीप, राकेश राय, ब्रजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग