राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो अजीत कुमार सिंह)। देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से विभूषित एवं एक महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया एवं देश के प्रति दिए गए उनके योगदान हेतु महान आत्मा के प्रति आभार जताया गया। इस दौरान इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। जहां एक तरफ आज सारा देश माता रानी की भक्ति में रमा है तो वहीं आज ही के दिन देश ऐसे महापुरुष की जयंती भी मना रहा है जिन्होंने विज्ञान के माध्यम से देश की गरिमा बढ़ाई और तत्पश्चात भारत रत्न से विभूषित होकर एवं राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन हुए, आज भारत के विभिन्न जगहो पर उनकी जयंती मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम हिन्दू मुस्लिम एकता के सदैव से पक्षधर रहे, उन्होंने जीवन पर्यन्त सादगी भरा जीवन अपनाया और अपना सारा समय देश के विकास में उन्नति में लगाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्य्क्ष आदित्य अग्रवाल, सेक्रेटरी सुधाकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविशंकर ब्याहुत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद, अधिवक्ता डॉ दीनदयाल कुमार, डॉ राजेश डाबर, संतोष ब्याहुत, गिरधारी प्रसाद, मुरारी प्रसाद सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग