राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोश से अमनौर प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के राहिमपुर कर्ण निवासी मुकेश राम पिता शिवनंदन राम जिनका हिप बदलना( हड्डी रोग से ग्रसित) है। हिप बदलने के लिए 1,70000 की स्वीकृति पत्र सांसद के निर्देश पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसागर सिंह, देवनाथ सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राहुल सिंह, रोहित सिंह, अवधेश राउत, रामप्रवेश राउत के साथ-साथ बहुत सारे स्थानीय लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग