राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। अन्याय पर न्याय की, दुराचार पर सदाचार की, अधर्म पर धर्म की, अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजया दशमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान माँझी के पकड़ी बाजार में जय माँ अम्बे पूजा समिति के तत्वावधान में रावण का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार की देर शाम भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतले पर धनुष का संधान किया पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व राम-रावण के बीच चले प्रतीकात्मक युद्ध का भी दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। आतिश बाजी के इस शानदार नज़ारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। भीड़ को संभालने में माँझी थाना पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे। माँझी में विशालकाय 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग