राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनींद्र नाथ सिंह)। शुक्रवार को दशहरा के शुभ अवसर पर देवी देवताओं की प्रतिमा विसर्जन सह शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें अपार जन सैलाब नजर आया। इसके साथ ही अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले का प्रतीक विजयादशमी का पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस दौरान दिघवारा थाना परिसर में कलाबाजी की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर दिघवारा थानाध्यक्ष शोएब आलम, बीडीओ अजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी, प्रवीण कुमार सिन्हा, जिला परिषद प्रतिनिधि, पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता जनार्दन सिंह चौहान, रामजंगल सिंह कॉलेज के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह, भाजपा नेता रविंद्र सिंह, अनुज प्रतीक, संजय तिवारी, मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना, अनिल बाबा, अनिल सिंह, बिंदेश्वरी राम, आशुतोष कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती जया कुमारी, रवि रंजन गिरि, नगर पंचायत के सम्माननीय पार्षद गण एवं कर्मचारियों के साथ आम जनता मौजूद रही।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग