राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शनिवार की शाम मांझी-छपरा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित मझनपुरा गांव के समीप चारपहिया वाहन की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति जख्मी हो गया। बाद में इलाज के लिए छपरा ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतक मझनपुर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय चंद्रिका ठाकुर बताया जाता हैं। घटना की सूचना पाकर मांझी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक लगभग 10 वर्ष पूर्व झारखंड के गुमला में सिंचाई विभाग से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनको तीन पुत्र हैं। तीनो पुत्रों की शादी हो चुकी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग