राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के कोपा थाना क्षेत्र के चौखड़ा बलुआ टोला में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया गया है कि घायल युवक अपने परिजनों के साथ अपने घर के अंदर बैठा था। तभी कुछ युवकों ने आवाज लगाकर उसे बाहर बुलाया। युवक अपने परिजनों के साथ घर से जैसे बाहर निकला, वहां पूर्व से मौजूद अपराधियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद घायल युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की शिनाख्त चौखड़ा बलुआ निवासी पिंटू यादव (25) के रूप में हुई है। बताया गया है कि अपराधियों की संख्या दर्जनों में थी। वहीं पुलिस वारदात का कारण पुरानी रंजिश मान रही है। बताया गया है कि पीएमसीएच है पीड़ित का बयान आने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि कि पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग