राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड के रसूलपुर बाजार के प्रसिद्ध आलू व्यावसायी वह समाजसेवी मिथिलेश प्रसाद ने रसूलपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में अपनी पत्नी व मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के नामांकन को लेकर जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी चार गांवों रसूलपुर, लाकठ छपरा, धानाडीह व केदार परसा से लोगों द्वारा मिल रहे भारी जनसमर्थन से वह काफी उत्साहित हैं। मुखिया प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए जिस तरह आम लोग अपनी सहमति दे रहे हैं। उससे वह महसूस करते हैं कि वह अपनी आधी लड़ाई जीत चुके हैं। लोग नामांकन के दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही नामांकन की तिथि की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी साहेब यादव, सुमन सिंह, कृष्णा प्रसाद, जितेन्द्र हैयवंशी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग