राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र पश्चिमी भाग संख्य-1 के जिला परिषद प्रत्याशी अनिल सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कहा कि क्षेत्र में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जितने के बाद जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत जो भी काम आते है उसका सर्वप्रथम मुआयना करेंगे। उसके बाद जिस क्षेत्र का काम अधूरा होगा, उसको ग्रामीण जनता के समक्ष कमेटी बनाकर विकास करने का प्रयास करेंगे। यह मेरी पहली प्राथमिकता है। कुछ ऐसे क्षेत्र में काम है, जिसकी जानकारी लेकर पटल पर लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी जीत होती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग