राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रसूलपुर बाजार में प्रसिद्ध उमा महेश्वर पूजन समारोह का 72वां स्थापना दिवस 19 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका सर्वसम्मति से निर्णय अरूण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में बताया गया कि प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता व शिक्षक स्व. सूर्यनारायण मिश्र उर्फ बच्चा बाबा द्वारा स्थापित इस पूजन समारोह पर होने वाले भोजपुरी के पारम्परिक द्विदलीय रामायण गायन की प्रतियोगिता आरा के मुन्ना यादव व गोपालगंज के बिजेंद्र गिरि के बीच होगी। बैठक में अश्विनी कुमार, आदित्य कमार, वरूण कुमार, पिन्टू, फणीन्द्र, विश्वामित्र मिश्र आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग