राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर प्रधानमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से शैलेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार निवासी छोटी मस्जिद वार्ड नंबर 19, जिनका उम्र 18 वर्ष है। इनको किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तीन लाख रुपया स्वीकृत हुआ है। अभिषेक कुमार का इलाज दिल्ली के संत गंगा राम हॉस्पिटल में इलाजरत है। साढ़ा नेवाजी टोला निवासी राजेश्वर सिंह की पत्नी बबन देवी जो कैंसर रोग से ग्रसित हैं। उनका इलाज इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में चल रहा है। उनके बेहतर इलाज के लिए सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से एक लाख चालीस हजार रुपए स्वीकृत कराया गया।
उधर आकाश कुमार की पत्नी रितु देवी निवासी ग्राम-बसाढ़ी, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं। उनको भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर 85 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से स्वीकृत कराया गया है। सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एक शिष्टमण्डल में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी पीड़ितों के परिजनों को स्वीकृति पत्र सौंपा गया। शिष्टमंडल में मुख्य रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह सिवान जिला प्रभारी रणजीत सिंह, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सिवान जिला प्रभारी, मदन कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सर्वजीत ओझा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता तेजनारायण सिंह उर्फ तेजा सिंह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अर्धेन्धु शेखर, छपरा नगर भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष अनूप यादव, नगर भाजयुमो बिक्की श्रीवास्तव शामिल थे। वहीं सभी पीड़ित परिवार के लोगों ने स्वीकृति पत्र मिलने के बाद सांसद रुडी के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग