राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा हाईस्कूल के समीप सोमवार को देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत विक्रेता मां ऑटोमोबाइल शो रूम का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने किया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आए दिन महिंद्रा ऑटोमोबाइल की मांग बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों की जरूरत के अनुसार अब एकमा में सभी तरह के तीन पहिया और चार पहिया महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन सहज व उचित कीमत पर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने शोरूम के संचालकों को शुभकामनाएं भी दिए। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह धूमल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, डॉ अमित कुमार तिवारी, महिंद्रा के जीएम विजय कुमार, संचालक मनोज कुमार सिंह, गजेन्द्र सिंह, भाजपा चैतेंद्रनाथ सिंह, नेता बंटी ओझा, मुकेश कुमार सिंह, अविनाश चंद्र उपाध्याय, विक्की सावन, सारण निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, माकपा नेता अरूण कुमार, युवा नेता मनोहर यादव, धनंजय सिंह बाबा, मुखिया मनीष कुमार सिंह, छोटू सिंह, सुजाता, पूनम आदि मौजूद रहे।
दाखिल-खारिज में जनता को परेशान करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मंत्री
एकमा (सारण)। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि प्रदेश में भूमि सुधार को लेकर कई तरह के सुविधाओं पर काम चल रहा है। जो बहुत जल्द आम जनता के बीच नजर जाएगा। उन्होंने कहा कि अंचल में अमीन की बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द अमीन अपना योगदान करेंगे। जिसके बाद भूमि से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। उन्होंने प्रदेश में ऑनलाइन दाखिल दाखिल-खारिज प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु अंचल पदाधिकारियों राजस्वकर्मियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आम जनता को दाखिल-खारिज कार्य में परेशान करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात एकमा में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री श्री राय ने कही।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग