राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत (गैर राजनीतिक) के तत्वावधान में क्षत्रिय सम्मेलन मंगलवार को छपरा शहर के हवाई अड्डा के समीप स्थित जेके हाउस (जेके पब्लिक स्कूल) में आयोजित होगा। जिसकी सभी पूरी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस सम्मेलन में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री जगदीश सिंह राघव राजस्थान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अर्चना, माधुरी राघव सिंह आदि भाग लेने के लिए छपरा पहुंच चुके हैं। सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ कुमारी किरण सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अर्द्धेन्दु शेखर सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। यहां बता दें कि क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत का यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है। जिसके सम्मेलन में जिले के सभी प्रखंड के पदाधिकारी एवं जिले के सम्मानित क्षत्रिय समाज के लोग शरीक होंगे। वहीं इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार सहित क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के सोमवार की देर रात्रि में छपरा पहुंच गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग